आज के टाइम में सभी लोग अट्रैक्टिव दिखना चाहते हैं और अट्रैक्टिव दिखने के लिए हम सारी कोशिशें भी करते हैं अपने लुक्स के साथ अलग-अलग तरह से एक्सपेरिमेंट भी करते हैं। हम में से कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अक्सर ही बी टाउन के सेलेब्स या फिर अन्य किसी और सेलेब्स को फॉलो करना पसंद करते हैं उनके लुक्स को रीक्रिएट करना पसंद करते हैं। आजकल फैशन इंडस्ट्री में सभी लोग बी टाउन के सेलेब के लुक्स से काफी इंस्पायर्ड हो रहे हैं। सेलेब्स के कुछ लुक ऐसे भी होते हैं जो हम में से कुछ लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आते वहीं कुछ लुक्स कुछ लोग को काफी पसंद आते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपके साथ शेयर करेंगे इस हफ्ते के मोस्ट फंकी लुक जो सबसे हटकर और अट्रैक्टिव दिखे।

दीपिका पादुकोण

दीपिका एक ऐसी फैशनिस्टा है जो अपने लुक्स से सभी को हमेशा इंस्पायर्ड करती हैं। हाल ही में दीपिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां वह पेरिस के लिए फ्लाइट लेने के लिए आई थी। दीपिका ने अपने इस लुक से मीडिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। ओवरकोट और सनग्लासेस के साथ दीपिका का लुक वाकई कमाल का था।

यह भी पढ़ें: पर्ल को अपने आउटफिट में इस तरह से शामिल करके अपने आउटफिट को दें एक रीगल लुक

कियारा आडवाणी

कियारा कियारा आडवाणी इन दिनों अपने लुक्स से सभी को चकित कर दे रही है शादी से लेकर अभी तक के कियारा के सभी लुक्स उनके फैंस को खूब पसंद आए ।सभी ने कियारा के लुक्स को रीक्एट करने की कोशिश भी की। हाल ही में कियारा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां पर वह हैदराबाद जाने के लिए आई थी कियारा का डिस्ट्रेस्ड जींस और टॉप लुक काफी गॉर्जियस था।

यह भी पढ़ें: इन लुक्स को फॉलो करके आप एक ही ब्लेजर को कई सारे आउटफिट के साथ कर सकती हैं स्टाइल

करीना कपूर

बेबो एक ऐसी डीवा है जो अपने लुक्स के साथ हमेशा एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं और उनके लुक्स हमें काफी पसंद भी आते हैं। हाल ही में बेबो को बैगी जींस के साथ ब्लेजर कैरी किए हुए स्पॉट किया गया बेबो का यह लुक हमारे लिए काफी इंस्पिरेशनल था।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में चुने प्लेन साड़ी के साथ ऐसे ब्लाउज के डिजाइंस जो देंगे आपको एक एक्सपेंसिव लुक

अनुष्का शर्मा

भले ही अनुष्का ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बना रखी हो पर अनुष्का आए दिन अपने अलग-अलग लुक्स हमारे साथ शेयर करती रहती हैं। अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान अनुष्का को एक डिस्ट्रेस्ड जींस और लूज शर्ट में स्पॉट किया गया अनुष्का का यह फंकी लुक हमें बेहद पसंद आया।

यह भी पढ़ें: नेल रिंग के इन डिजाइंस के साथ अपने नेल्स को दें एक नई खूबसूरती

आलिया भट्ट

ब्यूटी क्वीन आलिया भट्ट फिर से अपने काम पर लौट आई हैं। जिस तरह से आलिया अपनी क्यूटनेस से सभी को दीवाना बनाती हैं वैसे ही आलिया अपने लुक से भी हमें काफी इंस्पायर्ड करती हैं। हाल ही में आलिया को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां पर आलिया बैगी जींस और व्हाइट शर्ट में नजर आई,पर आलिया का यह जींस का लुक थोड़ा अजीब लगा।

संजना सांघी

IMG 20230331 175546

हाल ही में संजना सांघी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां पर उन्होंने पेप्सी का प्रिंटेड लूज शर्ट वेयर किया था जो कि काफी फंकी लुक क्रिएट कर रहा था। उल्टी टोपी और सनग्लासेस के साथ संजना काफी क्यूट लग रही थी। ब्राउन बूट्स और हैंड बैग के साथ संजना ने अपने ओवर ऑल लुक को कंप्लीट टच दिया था।

Image courtesy: Instagram