आप सभी के मन में ये सवाल जरूर आता होगा कि नाइट क्रीम को दिन में लगा लें तो क्या होगा। आज हम आपके इसी सवाल का जवाब देंगे। वैसे आप सभी अपनी स्किन का तो बहुत ख्याल रखती है। अगर किसी की स्किन में कोई प्राब्लम है तो वो और ज्यादा केयर करता है। कुछ लोग के लिए स्किन केयर का मतलब हैं कि फेसवॉश से चेहरे को धो लें। गर्मी है तो गर्मी के हिसाब से क्रीम लगा लें। और ठंड है तो उसके हिसाब से मॉइश्चराइज कर लें।


पर ऐसा बिल्कुल नहीं है कि आपने इतना कर लिया तो स्किन के लिए बहुत है। आपकों बता दें कि आपकी स्किन इससे ज्यादा केयर मांगती है। तो आज हम आपको बताते हैं कि स्किन एक्सपर्ट्स का क्या कहना है इस बारे में।

अपने स्किन के लिए ये जरुर करें

स्किन केयर दो तरह की होती हैं। एक होता है वो जो आप दिन में करते हैं यानी डे केयर रूटीन। और दूसरा वो जो आप रात में करते हैं सोने से पहले यानी नाइट केयर रूटीन।
डे स्किन केयर के लिए और नाइट स्किन केयर के लिए जो प्रोडक्ट्स आते हैं। उन दोनों में काफी डिफरेंस होता है। डे स्किन केयर में यूज़ होने वाले प्रोडक्ट्स में ऐसी इंग्रेडिएंट्स होती है जो डे के हिसाब से सूटेबल हों। और नाईट स्किन केयर के लिए आने वाले प्रोडक्ट्स में ऐसी चीजें होती है। जो नाइट के हिसाब से स्किन के लिए सूटेबल हो।

istockphoto 657443052 612x612 1


नाइट स्किन केयर रूटीन हमारी स्किन को रिजुविनेट करने में काफी हेल्प करता है। इसका कारण यह है की सोते समय हमारी स्किन एकदम रिलैक्स मोड में होती है। और इसलिए उस समय आप अपनी स्किन पर जो भी प्रोडक्ट्स अप्लाई करते हैं। उसका रिज़ल्ट दिन की अपेक्षा अपने स्किन पर अप्लाई किए गए प्रोडक्ट से ज्यादा अच्छा और जल्दी मिलता है।

तो आज हम आपको बताएंगे ऐसे दो प्रोडक्ट्स के बारे में जो आपके नाइट केयर रूटीन का हिस्सा जरूर होना चाहिए। लेकिन दोनों ही प्रोडक्ट्स में ज्यादातर लोग कन्फ्यूज़ हो जाते हैं। की कौन सा प्रोडक्ट स्किन पर कब अप्लाई करना है और उसको अप्लाई करने का मेन परपज क्या है।

istockphoto 183034501 612x612 1
night cream


और वो दो प्रोडक्ट्स है नाइट क्रीम और स्लीपिंग मास्क। दोनों ही प्रोडक्ट्स को रातभर स्किन पर लगाकर सोया जाता है, इसलिए ज्यादातर लोग इसमें कन्फ्यूज़ हो जाते हैं कि कौन सा कब अप्लाई करें। आज हम आपका वो कन्फ्यूजन दूर करेंगे।

अगर नाइट क्रीम दिन में लगा लें तो क्या होगा?

नाईट क्रीम एक तरह का मॉइश्चराइजर होता है।जो आपकी स्किन को हाइड्रेट करने का काम करता है। उसे रात को सोने से पहले स्किन पर अप्लाई किया जाता है। इसको डे क्रीम से अलग बनाया जाता है। और इसे इस तरह से बनाया जाता है कि ये आपकी स्किन क्न्सर्न को ट्रीट कर सके।

istockphoto 1176488288 612x612 1
Night cream

ऑइली स्किन के लिए नाइट क्रीम :

अगर आपकी स्किन ऑइली है तो आप एलोवेरा, शिया बटर, जैतून का तेल और ग्लिसरीन, विटामिन-सी और ई से बने नाइट क्रीम का उपयोग कर सकते हैं।


अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको कोकोआ बटर और शहद से बनी हुई नाइट क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ड्राई स्किन के लिए नाइट क्रीम:

और अगर आपका चेहरा डल और बेजान नजर आ रहा हो तो आप रेटिनॉल या वाइटमिन सी से बनी नाइट क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा आप अपने डॉक्टर को कंसल्ट कर के भी अपनी स्किन टाइप के हिसाब से अपने लिए एक नाइटक्रीम चुन सकते हैं।

अब आपको बताते हैं कि नाइट क्रीम को दिन में इस्तेमाल करने से क्या होगा।

आपको एक बात याद रखनी है की नाइट क्रीम को दिन में इस्तेमाल नहीं करना है। क्योंकि इसमें कुछ ऐसे इंग्रेडिएंट्स होते हैं जो दिन में इसे लगाने से रिएक्ट कर सकते हैं। जिससे आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए नाईट क्रीम को दिन में बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें।
इस क्रीम की कंसिस्टेंसी दिन में इस्तेमाल किए जाने वाली क्रीम से ज्यादा थिक होते हैं और इन्हें खासतौर पर रात को लगाने के लिए ही डिजाइन किया जाता है।

istockphoto 1066947504 612x612 1
pimples on face


अब आपको बताते हैं इस स्लीपिंग मास्क के बारे में। और यह कैसे नाइट क्रीम से अलग होते हैं।

स्लीपिंग मास्क एक तरह से मास्क की तरह होते हैं। ये ऐसे फेस मास्क होते हैं जिन्हें आप को तुरंत नहीं धोना पड़ता। आप इन्हें रात भर अपने चेहरे पर लगा हुआ छोड़ देते हैं और यह आपके स्किन को रिपेयर करने का काम कर रहे होते हैं।
स्लीपिंग मास्क थोड़े लाइट होते हैं और इनमें हल्का जेल या क्रीम फॉर्मूला होता है।

istockphoto 1353334129 612x612 1

ऐसा इसलिए होता है ताकि रात भर में ये स्किन में अच्छे से एब्जॉर्ब हो सके। स्लीपिंग मास्क में कुछ ऐक्टिव इंग्रेडिएंट्स पाए जाते हैं जो एंटी एजिंग का काम करते है। स्किन को ब्राइटनिंग और मॉइस्चराइजिंग भी करते हैं। और साथ ही साथ स्किन में हुए ब्रेकआउट से फाइट करने में मदद करते हैं। आपको इन्हें रात को लगाना है और सो जाना है। और सुबह उठकर फेस को वॉश करना है।

istockphoto 1402088107 612x612 1
night care routine

आम तौर पर स्लीपिंग मास्क का इस्तेमाल तब किया जाता है जब आपके स्किन को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। ये नाइट क्रीम के कंपैरिजन में ज्यादा इफेक्टिव होते हैं। इसके अलावा रेग्युलर स्किन केयर के लिए आप नाइट क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। और हफ्ते में एक या दो बार आपको स्लीपिंग मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। इसे रेग्युलरली इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।


आपको एक बात का खास ध्यान रखना है, जब भी आप स्लीपिंग मास्क लगाये तो उस दिन आपको नाइट क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना है। सिर्फ स्लीपिंग मास्क लगाएं और सुबह उठकर अपना चेहरा धो लें।
आपको अपनी स्किन पर फर्क साफ नजर आएगा।

istockphoto 1361695687 612x612 1
shinny face

Sarees for festive occasions.

Best make-up primers under 1000