करवाचौथ हेयर स्टाइल क्रिएट करने के लिए अक्सर सभी महिलाएं कन्फ्यूजन में रहती हैं कि वो करवाचौथ पे कौन से हेयर स्टाइल के साथ खुद को रेडी करें। और कन्फ्यूजन हो भी क्यों ना, यह एक ऐसा त्योहार है जिसमें सभी महिलाएं खूब सजती संवरती हैं। अपने पति के लिए प्रेम से व्रत रखती हैं, और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। यह त्योहार ऐसा मौका होता है जब महिलाओं को जितना मन करे उतना सजने का मौका मिलता है।


तो आज आपके इसी कन्फ्यूजन को दूर करने की कोशिश करेंगे कि इस करवाचौथ पर आप ऐसे कौन से हेयर स्टाइल हैं जो बहुत ही ईजिली और जल्दी से बना सकते हैं।
क्योंकि उस दिन का वक्त ऐसा होता है कि सभी औरतें व्रत रखती हैं। और वो काफी थकी हुई होती है। उन्हें भूख भी लगी होती है, प्यास भी लगी होती है। वो सजना तो चाहती है पर वो सोचती हैं कि कुछ ऐसा हो जो जल्दी से क्रिएट भी जाए और बहुत सुंदर भी लगे। तो चलिए कुछ हेयर स्टाइल्स के लुक देखते है जिसे आप आसानी से क्रिएट कर सकते हैं।

मोतियों वाली लंबी चोटी।

28c19a1e5293b144489319752ea03b5c
बीड्स हेयर एक्सेसरीज

ये सुन्दर सा दिखने वाला हेयर स्टाइल आप बहुत ही आसानी से क्रिएट कर सकते हैं। जैसा की इस इमेज में दिख रहा है उसी तरह से अपने बालों को थोड़े थोड़े सेक्शन लेके उसे जगह जगह पे डिस्को रबर से बांध लेना है। फिर आप चाहे तो उसके ऊपर इन मोतियों के अलावा फ्लावर या आप जो चाहें उन चीजो से इसे सजा सकते हैं। आप अपनी चोटी को पीछे रखने के अलावा इसे आगे भी क्रिएट कर सकते हैं। इसका लुक्स वाकई में बेहद शानदार है।

खुले बालों के लिए ।

IMG 20221007 195323

अगर आप अपने बालों को खुला रखना चाहती हैं या फिर आपको लग रहा है कि आपको कोई भी हेयर स्टाइल नहीं क्रिएट करना है तो आप सिंपल सा बस अपने बालों में पीछे की ओर क्लचर लगा सकते हैं। आप कीर्ती सुरेश के इस लुक को भी फॉलो कर सकती है। आगे की ओर दो निकली हुई लटें इस साधारण से हेयर स्टाइल को बहुत खूबसूरत बना रही है।

png 20221007 183304 0000
हेयर एक्सेसरीज

या फिर मार्केट में आपको इस तरह की हेयर एक्सेसरीज आसनी से मिल जायेंगी। खुले बालों में इन एक्सेसरीज को लगाने से आपके हेयर स्टाइल में चार चांद लग जायेगा।

इस तरह का जूड़ा जरुर ट्राई करें।

652c5c57ad18332e166c110eb612cf59
सादा जूड़ा

अगर आप अपने बालों में जुड़ा क्रिएट करना चाहती हैं। तो आप अनुष्का शेट्टी के इस लूक को फॉलो कर सकती हैं। मांग टीका तो सभी महिलाओं को बहुत पसंद होता है। अगर आप चाहती हैं तो इस जुड़े के साथ में आप मांग टीका जरूर लगाएं। मांग टीका आपके लुक में जान डाल देगा।
अगर आप घर पर इस हेयर स्टाइल को क्रिएट कर रही है तो आपको अपने बालों को लॉन्ग टाइम तक सेट रखने के लिए हेयर स्प्रे का यूज कर सकती हैं। या फिर आप बालों को क्रिंपिंग कर लेंगी तब भी आपके बाल फूले फूले हो जाएंगे। ऐसा करने से इस तरह का हेयर स्टाइल क्रिएट करना आसान हो जाएगा।

जब पसन्द हो खुले बाल।

IMG 20221007 200658

यदि आप अपने बालों को खुला रखना चाहती हैं तो, आपके पास एक और ऑप्शन है। आप इस तरह से भी अपने बालों को स्टाईल कर सकती हैं। अपने बालों को थोड़े से सेक्शन में पिनअप कर लें और फिर आगे दो लटों को निकाल लें। ये लुक भी काफी खूबसूरत है और इसकी साथ में मांग टीका भी कैरी कर सकती हैं। आप चाहें तो अपने बालों को कर्ल कर सकती है या फिर चाहे तो स्ट्रेट ही रखें। दोनों ही तरह से ये काफी अच्छे लगेंगे।

लंबी चोटी वाला हेयर स्टाइल।

4e8a3fadfa1bfc5237129e5b3449bde8
हेयर स्टाइल इन लॉन्ग हेयर

कुछ महिलाओं के बाल काफी लंबे होते हैं और उन्हें चोटी करना ज्यादा आसान लगता है। तो आप अपनी चोटी को भी एक सुंदर सा लुक दे सकते हैं। एक साधारण सी दिखने वाली चोटी को भी काफी यूनिक बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको एक लंबे मोतियों के लड़ी की जरूरत पड़ेगी। मोतियों की लड़ी के अलावा आप फूलों की लड़ियां भी यूज़ कर सकती है। पर वो पतली हो तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

चोटी बनाते समय उन लड़ियों को भी चोटी के एक सेक्शन के साथ अटैच कर दीजिए। और फिर अपनी चोटी कंप्लीट कर लिजिए। और फिर बालों को गजरे से सजा लिजिए। इस तरह से आपका इस तरह का हेयर स्टाइल रेडी हो जाएगा। आप देख सकते हैं कि ये हेयर स्टाइल कितना सुंदर दिख रहा है। तो आप इस तरह के हेयर स्टाइल को भी जरूर ट्राई करें।

मोतियों से सजा जूड़ा।

cbc4d922e031bc51291db4cc3fd1bddc
मोतियों से सजा जूड़ा

आप अपनी साड़ी या लहंगे के साथ में इस तरह का भी जुड़ा बना सकती है। अब देख सकते हैं ये जूड़ा कितना सुन्दर लग रहा है। इस जूड़ा को डेकोरेट करने में मोतियों का यूज़ किया गया है। और इसे फूलों से भी डेकोरेट किया गया है। आप चाहे तो मोतियों की जगह पे अपनी मन पसन्द के हिसाब से किसी और भी चीज़ से इसे डेकोरेट कर सकती हैं। इसको सजाने में आप इस तरह के फूलों के अलावा गजरे या फिर गुलाब के फूलों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। उसका भी लुक काफी अच्छा आएगा।

फूलों से सजा जूड़ा।

png 20221007 215941 0000 1

आप इस तरह का लो बन भी क्रिएट कर सकती हैं। बालों में बीच का मांग निकाल के पूरे बालों को रबर बैंड से सिक्योर कर लिजिए। और फिर डोनट का यूज करके इस तरह से जुड़ा क्रिएट कर लीजिए। आप चाहे तो सामने के बालों में कोई भी डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। या फिर उन्हें सिम्पली ऐसे भी रख सकती हैं। ये आपकी पसंद और नापसन्द पर डिपेंड करता है।
फिर अपने जूड़े को आप अपनी मन पसन्द के अनुसार किसी भी तरह के फूलों से सजा सकती हैं। आप चाहे तो इस तरह से सिर्फ साइड में फूलों को लगाइए।

e88314f347c98cdaad5604d86ccec291
फूलों से सजा जूड़ा


या फिर आप अपने पूरे जूड़े को फूलों से भरकर सजा सकती है। इस तरह का जूड़ा भी काफी सुंदर लगता है।

फूलों की लड़ियों वाली चोटी।

b5ce9123ed7fa442c739bff3913152ce
लड़ियों से सजी चोटी

ये हेयर स्टाइल भी आपके करवाचौथ लुक के लिए बिलकुल परफेक्ट है। इस तरह का हेयर स्टाइल क्रिएट करना बेहद आसान है। और इसका लुक बहुत ही एलिगेंट है। आपको इस हेयर स्टाइल के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। सिर्फ अपनी चोटियो को बना लेना है। और फूलों की लड़ियों से बिल्कुल ऐसे ही सजा देना है। आप देखेंगे कि इसका लुक कितना खिल के आया है।

जब पसंद हो इस तरह का हेयर स्टाइल।

c4b9057cfd00e67b1be8566287f6bc31

खुले बाल पसंद करने वाली महिलाओं के लिए एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन इस हेयर स्टाइल का भी है। ये हेयर स्टाइल भी आपके साड़ी या लहंगे के साथ खूब जंचेगा। इस हेयर स्टाइल के लिए गजरे का इस्तेमाल आपकी पसन्द पर डिपेंड करता है। आप चाहें तो लगा लें वरना रहने दें। बिना गजरे का भी ये काफी सुंदर लगेगा।

लग्जरी ब्रांड्स अपने ही प्रोडक्ट में आग लगा देते हैं। पर ऐसा क्यों?

अगर नाइट क्रीम दिन में लगा लें तो क्या होगा?