FDCI X लक्मे फैशन वीक के स्प्रिंग/ समर 2023 ओपनिंग से लेकर अब तक की झलकियां बहुत खास रही हैं। हर साल की तरह इस साल भी इसकी ग्रैंड ओपनिंग काफी गर्मजोश भरा रहा है। इस फैशन वीक में कई डिजाइनर्स ने शिरकत की और अपने कला को दिखाया है। सभी ने एक से बढ़कर एक आइटम पेश किया। फर्स्ट डे लूक में कृति सनोन छाई रही। उन्होंने शांतनु और निखिल का डिजाइन किया हुआ टू पीस पहन के रैंप वॉक किया। जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया और उन्हें बेहद पसंद आया।
अदिति राव हैदरी भी छाई रही। इसके अलावा, इस फैशन वीक में डिजाइनर शहाब दुराजी ने 12 साल बाद शिरकत की। उनके डिजाइन किए हुए ड्रेसेस भी काफी खास रहे। आइए देखते हैं इस फैशन वीक की कुछ खास झलकियां।
Aseem Kapoor, Somya Goyal, Stoique(Arshna Raj), Re-Til(Ankur Verma, Ateev Anand)

असीम कपूर और पूजा हालदार का कलेक्शन खास रहा। उन्होंने ट्राइबल वियर से मिलते जुलते कलेक्शन पेश किए।
सौम्या गोयल का ब्लैक ड्रेस शीर्ष पर रहा। अंकुर वर्मा ने अपनी टू पिस कलेक्शन लॉन्च किए। और अतीव आनंद ने इंडियन एथनिक वियर कलेक्शन पेश किया।
MishRu

मृणाल ठाकुर ने मिसरू का डिजाइन किया हुआ एक फ्लोरल लहंगा पहनकर रैंप वॉक किया। ये डार्क पिंक कलर का लहंगा काफी फ्लोई और स्टनिंग था। मृणाल ने ग्रीन और व्हाइट डायमंड कॉम्बिनेशन की ज्वेलरी को कैरी किया था। और अपने मेकअप लूक को स्मोकी आई के साथ कंप्लीट किया।
Pallavi_Mohan_not_soserious

डायना पेंटी ने पल्लवी मोहन का ज्योमेट्रिक सीक्वेंस आइवरी गाउन पहन के रैंप पर वॉक किया। इस सिमरी और सी थ्रू गाउन में सिल्वर और सिक्वेंस टच दिया गया है। इस गाउन का लुक बेहद खूबसूरत है।
Shantanu and Nikhil

शांतनु और निखिल का डिजाइन किया हुआ ब्राइडल लहंगा पहनकर कृति सनोन ने रैंप पर वॉक किया। उन्होंने “कैपेला” नाम से कलेक्शन को पेश किया। शांतनु निखिल ने बताया कि उनके इस कलेक्शन को तैयार करने में उन्हें कई साल लग गए। सिल्वर ब्राइडल लहंगा पहनकर कृति ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा।
Swati Kapoor

फैशन डिज़ाइनर स्वाति कपूर की शो स्टॉपर कनिका कपूर रही। कनिका ने स्वाती द्वारा डिजाइन किया हुआ टू पीस पहनकर रैंप पर वॉक किया। कनिका ने कहा कि वो रैंप पर वॉक के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
Anju modi

डिजाइनर अंजू मोदी की शो को संजना सांघी द्वारा क्लोज किया गया। अंजू मोदी का कलेक्शन महाराष्ट्रीयन फीमेल आउटफिट कलेक्शन पर बेस्ड था।
Satya Paul

डिजाइनर सत्या पॉल का कलेक्शन अंतरिक्ष पर बेस्ड था उनके आउटफिट कलेक्शन में एस्ट्रोनॉट और अंतरिक्ष की सारी चीजों की छाप थी। उन्होंने बादल, पृथ्वी, पानी सबको उन आउटफिट्स में प्रदर्शित किया।
Esha Amiin

ईशा अमीन की शो स्टॉपर रही चित्रांगदा सिंह, रिया चक्रवर्ती और मलाइका अरोड़ा। इन्होंने ईशा अमीन द्वारा डिजाइन किए हुए आउटफिट को पहनकर रैंप पर वॉक किया। ईशा अमीन के ड्रेसेस काफी कूल और स्टाइलिश थे।

Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा की शो स्टॉपर रहीं कल्कि ने अभिषेक शर्मा का डिजाइन किया हुआ आइवरी गोल्डन गाउन पहनकर रैंप वॉक किया। कल्कि का ये आउटफिट बेहद शानदार था। कल्कि के कानों के इअरिंग्स लाजवाब थे।
Shaksha Kinni

शाक्षा किन्नी की शो स्टॉपर रहीं शोभिता धुलिपाला ने उनके द्वारा डिजाइन किया हुआ। टू पीस पहन कर रैंप वॉक किया। जिसमे क्रोचेट डिजाइन का ब्रालेट और एक फ्लोइ स्कर्ट था।
Gauri and Nanika

मासूम मीनावाला ने गौरी और नैनिका का डिजाइन किया हुआ व्हाइट गाउन पहनकर वॉक किया। इस गाउन की सुंदरता काफी पिसफुल है।
Aisha Rao

तारा सुतारिया ने आयशा राव का डिजाइन किया हुआ ब्लैक ब्राइडल लहंगा पहनकर वॉक किया। इस लहंगे में कलरफुल सीक्वेंस का काम किया गया है। और ब्लाउज फुल स्लीव होने के साथ साथ ऑफ शोल्डर है, जो कि काफी ग्रेसफुल है।
Varun and Nidhika

वरुण नीतिका की शो स्टॉपर रही जेनेलिया डिसूजा। जेनेलिया ने वरुण और निधिका डिजाइन किया हुआ ब्लैक एंड सिल्वर कलर का टू पीस पहनकर वॉक किया। इस टू पिस में ब्लैक कलर छोटे बड़े फ्लावर्स डिजाइन किए गए थे। जो उसके टॉप से मैच कर रहे थे।
Gaurang Shah

अदिति राव हैदरी गौरांग शाह की शो स्टॉपर रहीं। उन्होंने और गौरांग शाह द्वारा डिजाइन किया हुआ इंडियन एथनिक वियर पहना। गौरांग शाह का ये कलेक्शन जिसमें घाघरा चोली और इस दुपट्टे को जिस तरह से कैरी किया गया है और साथ में नाक में पहना हुआ नथ पूरी तरह से हमारे इंडियन कल्चर को प्रदर्शित कर रहा है।
Shahab Duraji

शहाब दूराजी ने इस शो में 12 साल बाद वापसी की। इनके कलेक्शन में क्रिस्टल ईजी सिलुएट्स और मोनोक्रोम पैलेट शीर्ष पर रहे। उनके कलेक्शन में इविनिंग गाउन और सॉफ्ट ब्लाउस भी शामिल थे। शाहाब ने अपने कलेक्शन के बारे में बताया कि इंडिया के पुराने कल्चर को वापास जीवित करना उनका लक्ष्य है।
Geisha designs

डिज़ाइनर्स, शालिनी और पारस ने अपना ब्रैंड न्यू कलेक्शन ल्यूमिंसेंट प्रजेंट किया। इनके द्वारा डिजाइन क्या हुआ यह कलेक्शन मॉडर्न अर्बन फीमेल्स के लिए है। इनके हर आउटफिट में एक शाइनी टेक्सचर देखने को मिला। इन्होंने कॉकटेल गाउन से लेकर इविनिंग वियर तक प्रेजेंट किया।
Payal Singhal

पायल सिंघल की शो स्टॉपर मौनी रॉय रही। मौनी ने पायल द्वारा डिजाइन किया हुआ ऑफ व्हाइट सिमरी लहंगा पहना था। इस लहंगे की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। मौनी ने इस लहंगे में रैंप पर कैटवॉक किया।
करवाचौथ पर करें खुद को इस तरह रेडी।
लग्जरी ब्रांड्स अपने ही प्रोडक्ट में आग लगा देते हैं। पर ऐसा क्यों?