19 नवंबर को दुबई में हुए फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट ( Filmfare Middle East Achievers Night 2022) में बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। इस अवॉर्ड शो में गोविंदा, आयुष्मान खुराना, अर्जुन कपूर, सनी लियोन, शहनाज गिल्ल, उर्वशी रौतेला, भूमि पेडनेकर, वाणी कपूर, राखी सावंत, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा जैसे सेलेब्स ने अपने कदम रखे। इस इवेंट में हसीनाएं एक अलग ही फैशन गोल्स सेट करते हुए नजर आ रही है।
आप भी देखें तस्वीरें :
सनी लियोन

हुस्न की मल्लिका सनी पर सबकी निगाहें टिकी ही रह गई। हसीना की डिजाइनर ड्रेस काफी जंच रही थी। सनी ने अपनी खूबसूरती से शो की लाइमलाइट चुरा ली।
कृति सनोन

कृति सेनॉन इन दिनों अपनी फ़िल्म भेड़िया को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। कृति ने इस इवेंट में वरुण धवन के साथ शिरकत किया। शो में कृति, वरुण के साथ खूब मौज मस्ती करते हुए दिखाई दीं।
तमन्ना भाटिया

फ़िल्म फेयर शो में तमन्ना भाटिया एक रेड गाउन में पहुंची। एक तो तमन्ना पहले से ही खूबसूरत ऊपर से इस खूबसूरत गाउन ने तमन्ना के लूक में चार चांद लगा दिया।
शहनाज गिल

ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में शहनाज काफी गॉर्जियस लग रही थी। अवार्ड लेने के बाद शहनाज ने जो लाइनें कही, उसने सबको भावुक कर दिया। शहनाज ने अपना अवॉर्ड सिद्धार्थ शुक्ला को डेडिकेट किया और। सिद्धार्थ को स्पेशल थैंक्स बोला।
तेजस्वी प्रकाश

तेजस्वी प्रकाश अपनी हॉटनेस से सुर्खियां बटोरती नजर आईं। फ्रंट स्लिट ड्रेस और हेवी इअरिंग्स के साथ तेजस्वी बेहद शानदार लग रही थी।
मानुषी छिल्लर

अवार्ड शो के दौरान मानुषी ने यलो गाउन वेयर किया था। जिसमें वो काफी स्टनिंग लग रही थी। अपनी खूबसूरत ड्रेस के साथ मानुषी ने बेहद अट्रैक्टिव ज्वैलरी पेयर किया था। मानुषी को उनकी फिल्म “सम्राट पृथ्वीराज” के लिए अवार्ड दिया गया।
भूमि पेडनेकर

भूमि ने अपने ऑफ व्हाइट स्ट्रैपलेस गाउन के साथ बेहद अट्रैक्टिव ग्लव्स भी कैरी किया था। भूमि इस गाउन में काफी हॉट लग रही थी। भूमि को उनकी फिल्म “बधाई दो” के लिए अवार्ड दिया गया।
नरगिश फाखरी

ब्लैक शिमरी ड्रेस में नरगिस ने भी अपना जलवा दिखाया। नरगिस ने अपनी ब्लैक ड्रेस के साथ डायमंड इयररिंग्स, ब्रेसलेट और रिंग कैरी किया था।
शर्वरी वाघ

बॉलीवुड की मोस्ट अट्रैक्टिव अदाकारा शर्वरी ने भी लोगों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हसीना ने लाइट पिंक कलर का ड्रेस इस इवेंट को खास बनाने के लिए कैरी किया था। शर्वरी को उनकी फिल्म “बंटी बबली 2” के लिए अवार्ड मिला।
वानी कपूर

बी टाउन की फेमस अदाकारा वानी कपूर ने भी अपने लुक से सुर्खियां बटोरी। वानी ने एक 3 पीस ब्लैक ड्रेस वेयर किया था। जिसमें वो बेहद हॉट नजर आ रही थी।
जान्हवी कपूर

जान्हवी ने भी अपने खूबसूरत अंदाज में अवार्ड शो में शिरकत किया। जान्हवी अपने इस खूबसूरत ड्रेस में अपना टोंड फिगर फ्लांट करते नजर आ रही हैं। स्मोकी आईज और न्यूड मेकअप के साथ बालों में बन क्रिएट किए जान्हवी बिजलियां गिरा रही हैं।
उर्वशी रौतेला

पिंक स्ट्रैपलेस गाउन और हाथों में फेदर बोआ लिए हुए उर्वशी बेहद स्टनिंग लग रही थी। उर्वशी ने एक क्राउन भी कैरी कर रखा था, जिससे उनका लुक बिल्कुल एक प्रिंसेस की तरह लग रहा था। उर्वशी ने अपना लुक हेवी इअरिंग्स ओर न्यूड मेकअप के साथ कंप्लीट किया था।