दिसंबर माह स्टार्ट हो गया है और ये दिसंबर ठंड के साथ साथ ढेरों तैयारियां करने वाले इवेंट्स भी लेकर आ गया है। क्योंकि क्रिसमस के अलावा इस टाइम पर शादियों का सीज़न भी चल रहा होता है। आप भी क्रिसमस पार्टी में जा रही है या फिर घर पर ही क्रिसमस सेलिब्रेट कर रही है तो आपको अपने आइज़ के मेकअप को बस थोड़ा डिफरेंट तरह से क्रिएट करने की जरूरत है। इससे आपका मेकअप लुक बिल्कुल क्रिसमस पार्टी परफेक्ट मेकअप लुक होगा। आप अपने मेकअप को क्रिसमस लुक के लिए क्रिएट करने के लिये क्रिसमस में यूज़ होने वाले किसी भी पार्ट को अपने आईज पर रीक्रिएट कर सकती हैं।

अपनी आँखों पर क्रिएट करे सेंटा क्लॉज का लुक

aa95e75f80ff7ddf081e3055eba2531a
fcf2ac3618445bb2ecc8b59194a0492c
9d3b0232009021c23e80c39bd56db4a0
6e36465afe68af03c56c66144513a028

सेंटा क्लॉज क्रिसमस पार्टी क एक मुख्य अंग होता है। क्रिसमस पर सभी को सेंटा क्लॉज का बेसब्री से इंतजार रहता है, खासकर बच्चों को। जो उनके लिए ढेर सारे तोहफे लेकर आता है। अगर आप भी क्रिसमस के लिए स्पेशल आईज मेकअप चाहती हैं तो अपनी आईज पर सेंटा क्लॉज को क्रिएट कर सकती हैं। आप चाहें तो पूरे सेंटा क्लॉज को या फिर सेंटा क्लॉज के किसी भी पार्ट को रिक्रिएट कर सकती है। ये पूरी तरह आपकी चॉइस पर डिपेंड करता है। ये सेंटा क्लॉज वाला आई मेकअप लुक आपके क्रिसमस पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगा।

स्नोफ्लेक लूक भी लगेगा बेहद शानदार

cfc6bd51d9fc81b3f346ab8e41043231
a501a6cbb564902f752744704c8fa3c0
63dba835ac741f01b1585fe129e603b1

आप अपनी आँखों पर स्नो भी क्रिएट कर सकती है। स्नो वाला लुक भी बेहद खूबसूरत लगता है। आप स्नोफ्लेक को, जहां भी आपका मन हो, अपनी आइज के कॉर्नर या फिर आईज के ऊपर कहीं भी क्रिएट कर सकती हैं। हर तरह से यह काफी ब्यूटीफुल लगता है। आप अपनी आँखों पर विंटर की सर्द रातों को दिखाने के लिए ब्लू आईशैडो का यूज जरूर करिए। इससे आपकी आँखों का लुक और भी सुंदर आएगा।

जब दिखाना हो क्रिसमस ट्री का लुक

3c76b94c83d5995f275f96714f0d28fc
1efa87ab5b1252cbfaeb817d6f7ebc7a
24bbce37e490b96d1200862e8c0d2a00

परफेक्ट पार्टी लुक के लिए आप खूबसूरत क्रिसमस ट्री की को भी अपने आइज़ पर रिक्रिएट कर सकती है। कलरफुल क्रिसमस ट्री देखने में कितना खूबसूरत लगता है, उसी तरह आप अपनी आंखो पर क्रिसमस ट्री की ग्रीनरी और उसके डेकोरेशन के कुछ अंश को भी दिखा सकती हैं। इस तरह का लुक भी आपके आंखो पर काफी खूबसूरत लगता है।

जब क्रिएट करना हो एकदम सिंपल लुक

d88eee195775e3a88a55ef3936204a2e
85e450bc999fa93be1a3aa0c6ad25519
920c316d2b5e52feb4636b02e27b04b0
bdcbe3a83693b07c91efedaf6965ab24

अगर आप चाहती हैं कि आपकी आंखो पर क्रिसमस पार्टी के थीम के अकॉर्डिंग कलर्स भी मौजूद रहे और आपको ज्यादा मेहनत भी न करना पड़े तो आप बस अपनी आंखो के लिए कलरफुल ग्लिटरी आईशैडो का इस्तेमाल करिए। इससे आपको बिना ज्यादा मेहनत किए खूबसूरत आंखो के साथ साथ पार्टी थीम का लुक भी मिल जाएगा।