चिकनकारी के बारे में तो सभी लोग जानते हैं, लखनवी चिकनकारी सालों से लोगों के दिलों पर राज करती चली आ रही है। इस एंब्रॉयडरी की खास बात ये है की ये देखने में बेहद सुन्दर लगती है। आजकल चिकनकारी एंब्रायडरी किए हुए आउटफिट्स काफी ट्रेंड में है और यह लोगों को खूब पसंद भी आ रहे हैं। चिकनकारी एंब्रॉयडरी का यूज हर तरह के ड्रेस को बनाने में किया जा रहा है। चाहे वो साड़ी हो, लहंगा हो या फिर जंपसूट ही क्यों ना हो। यह हर तरह के ड्रेस पर काफी खूबसूरत दिखता है। यहाँ पर आपको कुछ ऐसे चिकनकारी के आउटफिट्स देखने को मिलेंगे जो आपके इस पार्टी सीज़न के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेंगे।
चिकनकारी साड़ी

हमारी इंडियन कल्चर में साड़ी पहनना सभी विमेंस को काफी पसंद होता है। हर फैशन ट्रेंड की तरह साड़ियों के भी फैशन ट्रेंड बदलते रहते हैं। इस वक्त चिकनकारी की हुई साड़ियां काफी ट्रेंड में है। अगर आप भी किसी पार्टी या फंक्शन में जाने वाली हैं तो आप चिकनकारी साड़ी को अपने पार्टी लुक को परफेक्ट बनाने के लिए चुन सकती हैं।
चिकनकारी लहंगा

आजकल चिकनकारी एंब्रॉयडरी किए हुए लहंगे को भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस तरह के लहंगे आपको ऑनलाइन स्टोर पर आसानी से मिल जाएंगे। जिनका स्टार्टिंग प्राइस करीब ₹3000 तक हो सकता है। वेडिंग पार्टी के लिए ये लहंगे पूरी तरह परफेक्ट रहेंगे। इस वेडिंग सीज़न में आप भी इन लहंगों को जरूर ट्राई करें।
चिकनकारी कुर्ता सेट

इस तरह के कुर्ता सेट का भी लोगों के बीच में काफी क्रेज है। इस तरह के कुर्ता सेट को आप वेडिंग फंक्शन के अलावा किसी और अन्य फंक्शन में इजली वेयर कर सकती है। ये कुर्ता सेट्स आपके किसी भी फंक्शन के लिए पूरी तरह फिट रहेंगे। अगर आप लंबी दिखना चाहती हैं तो इस तरह का कुर्ता सेट आपके लिए बेस्ट रहेगा।
चिकनकारी शरारा और गरारा सेट

शरारा को हमेशा से ही लोग वेडिंग फंक्शन के लिए जरूर वेयर करना पसंद करते हैं। मुगलों के समय से चले आ रहे शरारा और गरारा का फैशन ट्रेंड कभी कम भी नहीं होता है। इसी शरारा और गरारा सेट को चिकनकारी एंब्रायडरी कर के और भी खूबसूरत बना दिया जाता है। इस तरह के सेट्स के साथ हेवी ज्वेलरी वेयर करने से आपके लुक की खूबसूरती और भी बढ़ जाएगी।
चिकनकारी जंपसूट्स

जंपसूट्स आपको एक ट्रेंडी और क्लासी लुक देते हैं। अगर आपको किसी छोटे फंक्शन में जाना है या कहीं किसी ट्रिप पर जाना है और आपको लाइट ड्रेस वेअर करना है तो आप चिकनकारी जंपसूट को जरूर ट्राय करें। ये जंपसूट्स आपको एक कंफर्ट और ट्रेंडी लुक देने के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। पर जंपसूट को वेयर करने से पहले आपको अपने बॉडी शेप का ध्यान जरूर रखना है। तभी ये आपको एक ब्यूटीफुल लुक दे पाएंगे।