कलीरे ब्राइड के लुक को कंप्लीट करने में एक अहम रोल निभाते हैं। वैसे मूल रूप से कलीरें का रिवाज भारत के हर प्रांत में नहीं है। मूलत: पंजाब इसका मुख्य क्षेत्र हैं। पर फैशन के बढ़ने के साथ साथ अब हर ब्राइड कलीरे जरूर वेयर करती है। इसमें कोई शक की बात नहीं है कि कलीरें ब्राइड की खूबसूरती में चार चाँद लगा देती है। वैसे तो मार्केट में हर तरह के एक एक से खूबसूरत कलीरे अवेलेबल है। अगर आप चाहें तो इन्हें खास अपने मन पसंद के हिसाब से भी डिजाइन करवा सकती है। पर इस आर्टिकल में हम आपको बी टाउन के उन सेलेब्स के कलीरें दिखाने वाले हैं जिन्होंने अपनी शादी में बेहद यूनिक कलीरे वेयर कर अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाई थी।
आलिया भट्ट

जिस तरह आलिया भट्ट ने अपने वेडिंग को एकदम सिंपल रखा था। उसी तरह आलिया ने अपने कलीरे भी सिंपल ही चुने थे। अगर आलिया के ब्राइडल लुक की बात करें तो साड़ी से लेकर ज्वेलरी तक सब कुछ आलिया का बिल्कुल इंडियन ब्राइडल की तरह ही था। बस आलिया ने मेकअप , मेहंदी और कलीरें को बिल्कुल लाइट रखा था। यदि आप भी अगर आलिया जैसा लुक रीक्रिएट करना चाहती हैं तो बेशक आप इस तरह के कलीरें को चुन सकती हैं।
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपडा ने अपनी शादी के लिए अपना ब्राइडल लहंगा बिल्कुल हटके चुना था। प्रियंका ने फुल रेड कलर का लहंगा चुना था और उन्होंने इसके साथ में गोल्डन कलर के कलीरे वेयर किए थे। प्रियंका ने अपने वेडिंग लुक से एक नया फैशन गोल सेट किया।
सोनम कपूर

अगर सोनम कपूर के वेडिंग कलीरें की बात करें तो सोनम कपूर के कलीरें भी कई झुमकियों से मिलकर बने थे। ये भी देखने में बेहद अट्रैक्टिव लग रहे थे। सोनम के ये खास कलीरे उनके रेड एंड गोल्डन कांबिनेशन लहंगे से बिल्कुल मैच कर रहे थे।
नताशा दलाल

वरुण धवन और नताशा दलाल ने अपना वेडिंग वियर बिल्कुल हट के चुना था। वैसे देखा जाए तो आज कल ये कलर्स काफी ट्रेंड में है। आज कल लोग इन्हीं सारे कलर्स को अपने वेडिंग के लिए चुन रहे हैं। नताशा ने अपना वेडिंग वेयर सिल्वर कलर चुना था। उसी से मैच करता हुआ उनका वेडिंग कलीरें भी था। नताशा का ये डायमंड कलीरे काफी ब्यूटीफुल और यूनिक लग रहा था।
कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ का ये खूबसूरत वेडिंग वियर सब्यसाची के कलेक्शन से था। कैटरीना ने भी इंडियन ब्राइड की तरह रेड कलर को प्रायोरिटी दी थी। कैटरीना के कलीरें झुमके और लीफ डिजाइन को मिलाकर क्रिएट किया गया था। इसमें रेड कलर का भी टच दिया गया था, जो कि उनके लहंगे से बिल्कुल मैच कर रहा था। कैटरीना के ये खास कलीरे लॉन्ग होने के साथ साथ काफी घने भी थे, जो बेहद अट्रैक्टिव लग रहे थे।
नेहा कक्कड़

सबके दिलों पर अपनी गायकी से राज़ करने वाली नेहा कक्कड़, के बारे में क्या ही कहना। नेहा के वेडिंग कलीरे बहुत ब्यूटीफुल थे। नेहा कक्कड़ के कलीरें में बना डोली का डिजाइन बहुत प्यारा लग रहा है। और उनका ये कलीरे डिजाइन एक नया फैशन सेट कर रहा है।
काजल अग्रवाल

काजल अग्रवाल के कलीरें भी पूरी तरह उनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा रहे थे। काजल अग्रवाल ने भी अपनी वेडिंग को खास बनाने के लिए बहुत ही ब्यूटीफुल कलीरें चुने थे। बड़े झुमकों से बने ये कलीरे वाकई में बहुत प्यारे लग रहे हैं।
रश्मि देसाई

दुल्हन बनीं रश्मि के लहंगे में जीस तरह फ्लोरल टच दिया गया है। उसी तरह रश्मि ने कलीरे को भी फ्लोरल टच वाला ही चुना है। लाइट पिंक रोज से बने हुए ये कलीरें बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। अगर आप भी अपने लिए फ्लोरल लहंगे का चुनाव कर रही है तो आप भी इस तरह के कलीरें को जरूर ट्राई करें।
शीतल ठाकुर

आप देख सकते हैं की विक्रांत मेसी की वाइफ शीतल ठाकुर ने दो अलग अलग तरह के कलीरे वेयर किये हैं। उनके दोनों ही कलीरें बेहद खूबसूरत है। सीशेल से बना हुआ उनका ये कलीरे काफी खूबसूरत और लाइट वेट है। आजकल सीशेल की ज्वैलरी काफी ट्रेंड में है तो आप भी अगर सीशेल पसंद करती है तो आप इस तरह की कलीरे अपनी वेडिंग के लिए जरूर चुन सकती हैं।
रश्मि देसाई
