हम महिलाएं अपनी बॉडी पार्ट्स में तरह-तरह की चीजें वेयर करके अपने लुक को और भी इनहैंस करती है। सिर से लेकर पांव तक हम अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए तरह-तरह के चीजों को पहनना पसंद करती हैं। स्पेशली हमारे इंडियन कल्चर में शादी के बाद ऐसी कुछ चीजें हैं जो महिलाओं को पहनना जरूरी बताते हैं। इन जरूरी चीजों में से एक टो रिंग भी होता है।
बदलते जमाने के साथ साथ टो रिंग के भी फैशन बदल गए हैं। आजकल बाजार में आपको तरह-तरह की खूबसूरत डिजाइन वाले टो रिंग्स मिल जाते हैं। कुछ महिलाएं ट्रेडिशनल डिजाइन वाली टो रिंग को वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहनना पसंद नहीं करती हैं। पर आजकल मार्केट में ऐसे डिजाइन वाले टो रिंग्स अवेलेबल हैं जो आपको अपने कल्चर से जोड़े रखने के साथ-साथ मॉडर्न लुक भी देते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको टो रिंग के कुछ ऐसे डिजाइन दिखाने वाले हैं जिससे कैरी करके आप अपने लुक को और भी स्टाइलिश बना सकती हैं।
ट्राइबल डिजाइन टो रिंग

आजकल सभी को ट्राइबल लुक काफी पसंद आ रहा है। मार्केट में तो ट्राइबल ज्वेलरी की भरमार लगी है। ऐसे ट्राइबल टो रिंग को आप अपने किसी भी तरह के आउटफिट के साथ पेयर कर सकती हैं। चाहे वह इंडियन आउटफिट हो या फिर वेस्टर्न आउटफिट हो सभी के साथ इसका लुक काफी जबरदस्त लगता है। आप इसके साथ अपने हाथों में भी मल्टी रिंग पहन के अपने लुक को और भी खूबसूरत बना सकती हैं।
बोहेमियन डिजाइन टो रिंग

इस समय में बोहेमियन ज्वेलरीज ने भी सभी के दिलों में अपनी अच्छी खासी जगह बनाई है। सभी को बोहेमियन ज्वेलरी के साथ-साथ बोहेमियन ड्रेसेस भी काफी पसंद आ रहे हैं। बोहेमियन चीजें हमें एक फंकी की और स्टाइलिश लुक देने में हेल्प करती हैं। आप भी इन टो रिंग्स को जरूर ट्राई करें। इन टो रिंग्स को भी आप अपने हर तरह के आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।
मल्टी डिजाइन इन वन सेट टो रिंग

इन टो रिंग्स की खास बात यह है कि ये आपको एक सेट में कई तरह के डिजाइन मिल जाते हैं। जिससे इनका लुक और भी स्टाइलिश हो जाता है। इसमें कई डिजाइन के टो रिंग्स होने की वजह से आप इसे अपने मनपसंद अनुसार बदल बदल के पहन सकती हैं। पांचों उंगलियों के बजाय आप इसे तीन या चार उंगलियों में भी पहन सकती हैं।
स्पाइरल डिजाइन टो रिंग नं- 1

इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस टो रिंग का लुक काफी स्टाइलिश है। साथ ही यह काफी लाइटवेट भी है। यह आपके वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ खूब जंचेंगे। अगर आप चाहे तो इस तरह के टो रिंग को घर पर भी बना सकती हैं। आप अपने मनपसंद अनुसार किसी भी मेटल वायर से इसे आसानी से क्रिएट कर सकती हैं।
स्पाइरल डिजाइन टो रिंग नं- 2

इस तरह के टो रिंग डिजाइन भी काफी क्लासी और खूबसूरत दिखते हैं। इनका गोल्डन कलर इसे और भी खूबसूरत बना रहा है। यह टो रिंग्स भी आपको एक मॉडर्न और फंकी लुक देने में हेल्प करेंगे। अगर आप एक क्राफ्टर हैं तो आप इस तरह के टो रिंग को खुद भी बना सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान भी है।
सिंगल स्पाइरल टो रिंग

यह सिंपल सा दिखने वाला टो रिंग आपके लुक को काफी स्टाइलिश बनाने वाला है। इस तरह के टो रिंग को वेयर करके आप अपनी कल्चर को निभाने के साथ-साथ एक स्टाइलिश और मॉडर्न लुक भी पा सकती हैं। सिंगल पीस होने की वजह से यह इजी टू वियर है। इसलिए आप इस तरह के टो रिंग्स को जरूर ट्राई करें।
Image courtesy: Nykaa, Instagram, etsy