होली आने में अब बस कुछ दिन है रह गया है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि होली रंगों का त्योहार है और इस त्योहार पर खुद को रेडी करने के लिए भी अगर कलरफुल लुक दिया जाए तब तो बात ही क्या है। होली पर हम सभी पार्टी तो जरूर करते हैं चाहे वह रंगों की पार्टी हो या फिर ठंडी ठंडी ठंडाई की। होली के दिन भी हमें अपने लुक को स्टाइलिश रखने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहिए। इसीलिए इस आर्टिकल में हम आपको कलरफुल इयररिंग्स के कुछ ऐसे डिजाइंस दिखाने वाले हैं जिससे आप भी इस होली, अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए चुन सकती हैं।

डिजाइन नं- 1

wp 1677933759253

मोती जैसे डिजाइन से बने इन हूप इयररिंग्स का लुक काफी अट्रैक्टिव दिखता है। यह इयररिंग्स आपके के हर कलर के आउटफिट के साथ अच्छी तरह मैच करेंगे। ये खूबसूरत इयररिंग्स आपको ₹300 से लेकर ₹400 तक मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें: लॉन्ग झुमकों का बढ़ रहा है क्रेज, आप भी करें ट्राई

डिजाइन नं- 2

wp 1677934175698

ये इयररिंग्स देखने में काफी क्यूट लगते हैं इस तरह के इयररिंग्स को आप अपने किसी भी तरह के आउटफिट के साथ मैच कर सकती हैं। ऐसे कलरफुल वाले इयररिंग्स के साथ आपको कलर्स के बारे में भी सोचने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह का इयररिंग्स आपको ₹300 में आसानी से मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें: मीनाकारी झुमके के ये डिजाइन्स आपके लुक में लगा देंगे चार चाँद

डिजाइन नं- 3

wp 1677933759324

अगर आप भी इयर स्टड पहनने की शौकीन हैं तो आप इस तरह के कलरफुल स्टड को ट्राई कर सकती हैं। इन इयररिंग्स को भी आप अपने इंडियन या फिर वेस्टर्न दोनों ही तरह के आउटफिट के साथ मैच कर सकती हैं। यह आपको ₹400 से लेकर ₹500 तक में आसानी से मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें: ट्राइबल जूलरीज का का फिर से आ गया है ट्रेंड, क्या आपने ट्राई किया

डिजाइन नं- 4

wp 1677933759281

लॉन्ग इयररिंग्स भी हमारे लुक को खूबसूरत बनाने में काफी हेल्प करते हैं। इनके क्रिस्टल डिजाइन दिन या रात दोनों ही टाइम काफी शाइन करते हैं जो कि देखने में काफी खूबसूरत दिखते हैं। ऐसे इयररिंग्स आपको ₹600 तक में मिल जाते हैं।

यह भी पढ़ें: ये गोल्डेन हूप इयररिंग्स इस टाइम कर रहें हैं काफी ट्रेंड

डिजाइन नं- 5

wp 1677933759302

हैंड क्राफ्टेड इयररिंग्स काफी अट्रैक्टिव दिखते हैं। स्पेशली ये अफगान डिजाइन हमें एक बोल्ड और ब्यूटीफुल लुक देने में हेल्प करता है। यह इयररिंग्स आपको एक अफॉर्डेबल प्राइज लगभग ₹600 तक में मिल जाते हैं।

Image courtesy: Nykaa