लहंगे के बिना तो हमारा कोई भी इंडियन फंक्शन अधूरा अधूरा सा लगता है। सारे इंडियन विमेंस की किसी भी फंक्शन के लिए पहली चॉइस होती है लहंगा। वही फैशन से जुड़ी हर चीज में रोज नए नए बदलाव आते ही रहते हैं। इनमें से कई चीजें ऐसी होती है जो हमें काफी पसंद आती है और कुछ ऐसी भी होती है जो हमें बिल्कुल भी पसंद नहीं आती। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कुछ ऐसे लहंगा डिजाइंस के बारे में जिनके लुक वाकई में काफी फैब हैं।
शमिता शेट्टी का फ्लोरल लहंगा

इस लहंगे का लुक और डिजाइन दोनों ही काफी कमाल के हैं अगर आप एक मिनिमलिस्ट है और आप इस तरह के लहंगे को पसंद करती हैं तो आप भी बेसक इस तरह के लहंगे को ट्राई कर सकती हैं। ऐसे फ्लोरल लहंगे किसी भी ओकेजन के लिए परफेक्ट रहते हैं। वेडिंग फंक्शन हो या फिर कोई अन्य फंक्शन या फिर वेडिंग गेस्ट के तौर पर भी आप इन लहंगों को ट्राई कर सकती हैं। इस लहंगे के साथ आप ओपन हेयर स्टाइल और दुपट्टे को पूरी तरह गले में डाल कर भी स्टाइल कर सकती हैं।
शर्वरी वाघ का जंगल मोटिफ लहंगा

शर्वरी के इस लहंगे में खूबसूरत जंगल मोटिफ्स दिए गए हैं। ऐसे फैब्रिक वाले ड्रेस आपको काफी सॉफ्ट और कंफर्ट फील करवाते हैं। इस तरह की ड्रेस को आप किसी भी नार्मल ओकेजन के लिए चुन सकती हैं। इस लहंगे के साथ आप गले में हेवी चोकर पेयर करके अपने लुक को और भी खूबसूरत बना सकती हैं।
कृति खरबंदा का जंगल लाइफ प्रिंट लहंगा

इस लहंगे की खूबसूरती वाकई में बेमिसाल है। इसमें बने प्रिंट्स इस लहंगे में जान डालने का काम कर रहे हैं। ऐसे लहंगे आपको एक कंफर्ट और खूबसूरत लुक देने में माहिर हैं। इस लहंगे के साथ आप बालों में साइड ब्रेड भी क्रिएट कर सकती हैं जो कि इस लहंगे के साथ काफी खूबसूरत दिखेगा। और आप इसे चोकर के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।
मृणाल ठाकुर का लीफ प्रिंट लहंगा

ऐसा लहंगा आपको सुपर कंफर्टेबल फील करवाएगा। अगर आप हल्दी फंक्शन के लिए कुछ डिफरेंट डिजाइन ट्राई करने का सोच रही हैं तो ऐसे डिजाइन वाले लहंगे के साथ आप जा सकती हैं। स्पेशली इस लहंगे का दुप्पटा काफी खूबसूरत और यूनिक डिजाइन वाला है। ऐसी लहंगे के साथ बालों में मेसी हेयर बन काफी खूबसूरत दिखेगा। इसके अलावा इस लहंगे के साथ कोई लॉन्ग डिजाइन का नेकलेस भी पेयर कर सकती हैं।
संजना सांघी का फ्लोरल एंड बर्ड प्रिंट लहंगा

इस तरह के लहंगे हमेशा ही ट्रेंड में रहे हैं। अगर आप भी ट्रेंड फॉलो करना चाहती हैं तो डेफिनेटली आप ऐसे लहंगे को चुन सकती हैं। ऐसा लहंगा आपको एक सिंपल और सोबर लुक देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। ऐसे लहंगे के साथ बालों में मेसी पोनीटेल भी काफी खूबसूरत दिखता है। साथ ही शटल सा मेकअप आपके लुक में और भी जान डाल देगा।
Image courtesy: Instagram