स्टाइलिश दिखना आसन नहीं होता इसीलिए स्टाइलिश दिखने के लिए हम कई तरह की चीज़ें ट्राई करते हैं। फैशन इंडस्ट्री में आया हुआ कोई भी ट्रेंड हम विमेंस भी जरुर फॉलो करना चाहती हैं। इसीलिए हम इंटरनेट, मूवीज या फिर टी वी सिरियल से लेकर मार्केट तक हम हर जगह नए ट्रेंड को तलाशते रहते हैं। आजकल बॉलिवुड सेलेब्स हो या टॉलीवुड सेलेब्स सभी अपने लुक्स और एक्सेसरीज से हमें काफी ज्यादा प्रभावित कर रही हैं। और हम सभी अक्सर ही उनके लुक्स को रीक्रिएट करने की कोशिश भी करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स के हाई हील्स दिखाने वाले हैं जो आजकल काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं और यह आपको भी खूब पसंद आएंगे।
हाई हील्स में अनुष्का शर्मा

आप देख सकते हैं कि अनुष्का शर्मा ने जो हिल्स कैरी किए हैं वह कितने ज्यादा खूबसूरत दिख रहे हैं। आजकल इस तरह के हाई हील्स काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। ऐसे हाई हील्स को कैरी करने का एक और बेनिफिट रहता है कि इन्हे देख कर ऐसा लगता है जैसे आपने अपने एंकल में कोई एक्सेसरी कैरी किया है जो कि काफी खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखता है।
यह भी पढ़ें: चंकी नेकलेस के यह डिजाइंस आपको देंगे एक फंकी लुक
प्लेटफॉर्म हील्स में मृणाल ठाकुर

इस तरह के हाई हील्स आपको एक डैशिंग लुक प्रोवाइड करते हैं। आजकल इस तरह के हाई हील्स को खूब पसंद किया जा रहा है। यह हाई हील्स कलरफुल डिजाइंस में भी अवेलेबल हैं जो कि एक फंकी लुक क्रिएट करते हैं। आपके किसी भी वेस्टर्न ड्रेस को और भी अट्रैक्टिव बनाने के लिए ये हाई हील्स काफी है।
यह भी पढ़ें: चेन हार्नेस के यह डिजाइंस आपके हर आउटफिट को बना देंगे और भी क्लासी
स्ट्रेप्ड हाई हिल्स में जान्हवी कपूर

अगर आपने कोई प्लेन ड्रेस कैरी किया है तो आप इस तरह के हाई हील्स को चूज कर सकती हैं। यह हाई हील्स आपकी ड्रेस के साथ बखूबी एक कॉन्बिनेशन क्रिएट करेंगे। जिससे कि आप एक शीक लुक पा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: टू इन वन डिजाइन वाले ये यूज़फुल टॉप्स आपके वार्डरोब में जरूर होने चाहिए शामिल
स्पार्कलिंग हाई हील्स में राशि खन्ना

इस तरह के हाई हील्स आपको एक डेजलिंग लोग प्रोवाइड करते हैं। आप अपनी किसी भी पार्टी वियर आउटफिट के साथ इस तरह के हिल्स को कैरी कर सकती हैं। अगर आपके ड्रेस पार्टी वियर नहीं भी है तब भी आप किसी नाईट फंक्शन के लिए इन हील्स को चूज कर सकती हैं।
Image courtesy: Instagram