स्टाइलिश दिखना कौन नहीं पसंद करता है सभी लोग चाहते हैं कि वो सबसे स्टाइलिश दिखें। विंटर सीजन में हम स्टाइलिश ओवरकोट तो जरूर ही कैरी करते हैं। विंटर्स में हम अपने वॉर्डरोब में ओवरकोट शामिल ना करें ऐसा तो हो ही नहीं सकता। हम सभी अपने आप को स्टाइलिश और मॉडर्न दिखाने के लिए कई सारी सेलिब्रिटीज के स्टाइलिंग टिप्स को फॉलो करते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको दीपिका पादुकोण के कुछ ऐसे लुक्स के बारे में बताने वाले हैं जिसने बीते कुछ दिनों में अपने इन ओवरकोट लुक्स को लेकर खूब लाइमलाइट बटोरी है।

प्लेड पिंक ओवरकोट

Deepika Padukone in plade pink overcoat

दीपिका पादुकोण को रिसेंटली मुंबई एयरपोर्ट पर सपोर्ट किया गया। जहां पर दीपिका के ओवर कोट ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। दीपिका इस ड्रेस में एक फैशन गोल सेट करते हुए नजर आ रही थी। अगर दीपिका के इस प्लेट ओवरकोट की प्राइज की बात करें तो यह इस ओवरकोट की प्राइज लगभग ₹93000 है। दीपिका ने अपने इस लुक को व्हाइट स्निकर और ब्लैक गॉगल के साथ कंप्लीट किया था। साथ ही स्लीक हेयर बन हमेशा की तरह दीपिका के लुक को हाइलाइट कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: कुछ खास ड्रेसेस जिसे दिविता राय ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के दौरान पहना

कलरफुल फ्लोरल ओवरकोट

Deepika Padukone colourfull floral overcoat

वही कुछ दिनों पहले दीपिका को फ्लोरल ओवरकोट के साथ स्पॉट किया गया था जिसे दीपिका ने जींस और टर्टल नेक पुलओवर के साथ स्टाइल किया था। दीपिका ने अपनी इस ड्रेस को ब्लैक बूट और ब्लैक गोगल्स के साथ स्टाइल किया था। दीपिका के इस फ्लोरल ओवरकोट की कीमत लगभग ₹38000 है। हालांकि दीपिका के कुछ फैंस को उनका यह खबर कोर्ट लुक पसंद नहीं आया था। हमेशा की तरह दीपिका ने अपना फेवरेट स्लीक हेयर बन इस ड्रेस के साथ भी क्रिएट किया था।

यह भी पढ़ें: प्लाजो और शरारा के ये सेट्स आपको बनाएंगे और भी खूबसूरत

प्लेड ग्रे ओवरकोट

Deepika Padukone plade garey overcoat

दीपिका पादुकोण एक ऐसी सेलिब्रिटी है जो हमेशा अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। वहीं दीपिका के कुछ लुक्स फैंस को काफी पसंद आते हैं वहीं कुछ लुक्स उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आते। कुछ समय पहले दीपिका को एयरपोर्ट पर इस प्लेड ग्रे ओवरकोट के साथ स्पॉट किया गया था। इसमें कोई दो राय नहीं है कि दीपिका का यह ओवरकोट गर्ल्स के लिए एक फैशनिस्टा की तरह काम कर रहा है। दीपिका ने अपने इस लुक को व्हाइट स्नीकर और स्क्वायर ब्लैक गॉगल के साथ स्टाइल किया था। हेयर बन दीपिका के लुक को और भी क्लासी दिखा रहे थे। आपको बता दें कि दीपिका के इस ओवरकोट की कीमत लगभग ₹46000 है।

यह भी पढ़ें: ऐसे ड्रेसेस पार्टी में आपको देंगे एक न्यू स्टाइलिश लुक

image courtesy: instagram