लहंगा पहनना तो हम सभी की पहली पसंद होती है और हो भी क्यों ना क्योंकि लहंगे का लुक कितना शानदार होता है इसकी जितनी तारीफ की जाए उतना कम है। और अगर हम लहंगे में डिजाइन ऑप्शन की बात करें तो आज हमारे सामने कई सारी वैरायटी अवेलेबल है। जिन्हें हम उनके डिजाइन और वेट में डिफरेंस होने की वजह से अलग-अलग तरह के ऑकेजन के लिए चुन सकते हैं। लहंगे में हमारे लिए एक बेहद ही खास डिजाइन होता है फिश कट लहंगे का। फिश कट लहंगे अपने कर्वी शेप की वजह से जाने जाते हैं और इनका लुक काफी खूबसूरत होता है। आज हम बात करेंगे पांच अलग-अलग तरह के ऐसे फिश कट लहंगे के बारे में जिनका लुक वाकई में काफी फैब्युलस है।
सनी लियोन का सिल्वर फिश कट लहंगा

सनी का यह खूबसूरत फिश कट लहंगा Bora Honey”s ब्रांड के कलेक्शन का है। सनी ने इस खूबसूरत लहंगे को एक मैगजीन फोटोशूट के लिए वेयर किया था। इस तरह का लहंगा आप किसी भी वेडिंग पार्टी या फिर कॉकटेल पार्टी के लिए चुन सकती हैं। इस तरह के लहंगे के साथ आप डायमंड ज्वेलरी पेयर कर सकती हैं। साथ ही बालों में हाई हेयर बन क्रिएट कर सकती हैं। वाइन रेड लिपस्टिक आपके मेकअप लुक को हाईलाइट करने में काफी हेल्प करेगी।
यह भी पढ़ें: यह पांच तरह के स्टीलेटोस पंप्स आपके फैशन सेंस को रखेंगे अप टू डेट
जान्हवी कपूर का ग्रीन फिश कट लहंगा

जान्हवी कपूर के इस खूबसूरत लहंगे को मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरह का लहंगा आप किसी भी पार्टी के लिए चुन सकती हैं। अगर आप किसी वेडिंग फंक्शन के लिए इस लहंगे को चुनना चाहती हैं तो बेशक चुन सकती हैं। इस तरह के लहंगे के साथ आप डायमंड चोकर पेयर कर सकती हैं। और अपने बालों को ओपन हेयर स्टाइल में रख कर आप अपने लुक को और भी ग्लैमरस बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें: श्रीनिधि शेट्टी के ये लहंगा लुक्स वेडिंग फंक्शन के लिए हैं बिल्कुल परफेक्ट
तेजस्वी प्रकाश का ऑरेंज फिश कट लहंगा

तेजस्वी कि इस स्टाइलिश लहंगे को मेघा कपूर द्वारा डिजाइन किया गया है। इस लहंगे को फिश कट लुक देने के साथ-साथ इसमें कुछ अलग फ्रिल डिजाइन भी दिए गए हैं। जो कि इस लहंगे को और भी यूनिक बना रहे हैं। स्पेशली इस लहंगे का ब्लाउज आपको एक अलग ही अट्रैक्टिव लुक प्रोवाइड करेगा। इस तरह के लहंगे के साथ आप बालों में मेसी हेयर बन और हेवी इयररिंग्स पेयर कर सकती हैं। साथ ही न्यूड मेकअप से अपने लुक को हाईलाइट कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: इस वेडिंग सीजन में ट्राई करें रकुल के इन खूबसूरत लुक्स को
हिना खान का यलो मिरर वर्क फिश कट लहंगा

हिना खान के इस शानदार लहंगे को भावना गोयंका ने डिजाइन किया है। इस लहंगे में फुल मिरर वर्क की डिटेलिंग दी गई है। इस तरह के लहंगे को आप किसी भी वेडिंग पार्टी या फिर दिवाली पार्टी के लिए चुन सकती हैं। इस लहंगे के साथ आप कोई भी मैचिंग चोकर वेयर कर सकती है साथ ही आप अपने बालों में को लो हेयर बन के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
जान्हवी कपूर का पिंक फिश कट लहंगा विथ केप

जान्हवी कपूर के इस लहंगे को भी मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया है। इस लहंगे में थ्रेड वर्क डिटेलिंग की गई है। साथ ही जान्हवी ने इसे एक प्लेन केप के साथ स्टाइल किया है। इस टाइप के लहंगे को आप किसी भी नॉर्मली फंक्शन के लिए भी चुन सकती हैं। इस तरह के लहंगे के साथ आप अपने मेकअप लुक को पीच रख सकती हैं साथ ही ओपन हेयर स्टाइल के साथ आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
Image courtesy: Instagram