हम चाहे कितना भी अच्छा ड्रेस पहन लें पर असली ब्यूटी तो मेकअप के बाद ही आती है। इसीलिए हमें अपने ड्रेस के साथ-साथ मेकअप लुक्स पर भी खास ध्यान देने की जरूरत होती है। आपको बता दें कि मेकअप ट्रेंड हमेशा बदलता रहता है इसीलिए हमें मेकअप से रिलेटेड चीजों को लेकर हमेशा अप टू डेट रहना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे मेकअप लुक्स जो इस वक्त काफी ट्रेंड कर रहे हैं। और हर किसी को इस तरह के मेकअप लुक के साथ देखा जा रहा है। यह मेकअप लुक देखने में काफी सटल पर ब्यूटीफुल देखते हैं।

पिंक मेकअप लुक

Hansika Motwani with pink makeup look

इस तरह का मेकअप लुक आप नाइट पार्टी के लिए चुन सकती हैं। इस तरह के मेकअप लुक देखने में काफी अट्रैक्टिव और सटल दिखते हैं। आप चाहे तो अपने नोज पर भी थोड़ा ब्लश ऑन का यूज कर सकती हैं। ऐसे मेकअप लुक के साथ आप लिपस्टिक को न्यूड शेड का ही चुने तभी आप का लुक ज्यादा बेहतर दिखेगा।

यह भी पढ़ें: इस तरह के स्टेटमेंट आई मेकअप से आप भी क्रिएट करें फंकी लुक

नेचुरल मेकअप लुक

Kriti sanon with natural makeup look

आजकल ऐसे नेचुरल मेकअप लुक को काफी पसंद किया जा रहा है बहुत सारी सेलिब्रिटीज को इस तरह का मेकअप लुक क्रिएट किए हुए देखा जा रहा है। ऐसे मेकअप लुक के लिए आपको कॉन्टूरिंग और ब्लश पर खास ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि आपको बहुत ही मिनिमम क्वांटिटी में ही कॉन्टूर और ब्लश अप्लाई करना होगा तभी इस तरह का लुक क्रिएट हो पाएगा। इस तरह के लुक के लिए आपको अपनी आइज की लोअर लैशलाइन पर भी थोड़ा सा आईशैडो अप्लाई करना होगा।

यह भी पढ़ें: ऐसे जानें अपनी स्किन टोन और अंडर टोन के अकॉर्डिंग फाउंडेशन का बेस्ट शेड

ब्राउन मेकअप लुक

IMG 20230204 171054

आजकल विमेंस को ऐसी ब्राउन मेकअप लुक काफी पसंद आ रहे हैं। हालांकि ब्लैक स्मोकी आइज अभी भी ट्रेंड में है पर ब्राउन को ज्यादा प्रायोरिटी दे रहे हैं। ब्राउन आई मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक का कॉन्बिनेशन आपको एक सटल और ब्यूटीफुल लुक देगा। ऐसा आई मेकअप लुक पाने के लिए आपको अपने आईज पर कॉपर कलर के ग्लिटर का यूज करना होगा। साथ ही लिक्विड हाइलाइटर से आप अपने लुक को और भी ग्लैमरस दिखा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: मेकअप के ये टिप्स आएंगे आपके बड़े काम

Image courtesy: Instagram