नेल एक्सटेंशन यूज करना या फिर नेल आर्ट्स क्रिएट करना हम सभी को काफी पसंद होता है। नेल आर्ट्स हमारे नेल्स को और भी खूबसूरत और ग्लैमरस बनाते हैं। नेल आर्ट्स हमारे किसी भी लुक को और भी ब्यूटीफुल बनाने में काफी अहम रोल निभाते हैं। अपने नेल्स पर कौन सा आर्ट क्रिएट करना है ये पूरी तरह आपकी चॉइस पर डिपेंड करता है। इस क्रिसमस पर क्रिसमस पार्टी तो जरूर ही एन्जॉय करेंगे। अपने ड्रेस और मेकअप के साथ साथ अपने नेल्स, पर भी क्रिएटिविटी दिखाने का वक्त आ गया है। तो आइये देखते हैं कुछ ऐसे नेल आर्ट्स के डिजाइन जो इस क्रिसमस पर आपके नेल्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहने वाले हैं।
सिंपल एंड सोबर नेल आर्ट डिजाइंस

अगर आप एक मिनिमलिस्ट हैं और सब कुछ बेसिक और सिंपल रखना पसंद करते हैं तो इस तरह के नेल आर्ट डिजाइंस आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेंगे। बस आप व्हाइट ग्रीन और रेड कलर का यूज़ करके अपने नेल्स को क्रिसमस वाला टच आसानी से दे सकते हैं। अगर आप चाहते हैं तो इन पर कोई सिंपल सा डिजाइन भी क्रिएट कर सकते हैं।
मल्टी कलर्स विथ मल्टी डिजाइंस नेल आर्ट

अगर आप एक क्रिएटिविटी माइंड वाले हैं और आप चाहते हैं कि आप अपने नेल्स को वो हर तरह का टच दें जो क्रिसमस पार्टी को पूरी तरह दर्शाती हो। तो आपको इस तरह के नेल आर्ट्स क्रिएट करना चाहिए। इस तरह के नेल आर्ट्स में यूज़ मल्टी कलर्स काफी ब्यूटीफुल लगते हैं और इन पर बने तरह तरह के डिजाइन जैसे सेंटा, स्नोफ्लेक, डियर और क्रिसमस ट्री आपको पूरा क्रिसमस पार्टी वाला लुक देते हैं।
ऑनली स्नो फ्लेक नेल आर्ट डिजाइंस

क्या आप स्नो लवर हैं। और आप अपने नेल्स को स्नोफ्लेक टच देना चाहती हैं। तो फिर आपको इस तरह के स्नोफ्लेक वाले डिजाइंस को जरूर ट्राई करना चाहिए। इस तरह से रेड, ग्रीन ब्लू किसी भी बेस कलर पर बना स्नोफ्लेक बेहद खुबसूरत दिखता है। आप नेल आर्ट्स खुद क्रिएट करने के बजाय नेल एक्सटेंशन का भी यूज़ कर सकती हैं।
ऑनली क्रिसमस ट्री नेल आर्ट डिजाइंस

क्रिसमस ट्री वाले नेल आर्ट डिजाइंस आपके नेल्स को खूबसूरत बनाने के साथ साथ पूरी तरह क्रिसमस पार्टी वाला टच देते हैं। नेल्स पर क्रिसमस ट्री डिजाइन क्रिएट करना काफी आसान है। आप सिम्पली डॉटिंग टूल की हेल्प से भी क्रिसमस ट्री क्रिएट कर सकते हैं। या फिर फिर राइनस्टोंस के हेल्प से भी आसानी से क्रिसमस ट्री क्रिएट कर सकते हैं और ये देखने में भी काफी ब्यूटीफुल लगते हैं।
ऑनली डियर नेल आर्ट डिजाइंस

आपके खूबसूरत हाथों की शोभा बढ़ाने में सेंटा का डियर भी काफी बड़ा रोल निभा सकता है। इस तरह के नेल आर्ट डिजाइंस क्रिएट करने के लिए आपको डियर वाले स्टिकर्स आसानी से मिल जाएंगे। आप स्टिकर्स की हेल्प से अपने नेल्स पर डियर क्रिएट कर सकती हैं। अगर आपको थोड़ा सा भी एफर्ट नहीं करना तो फिर नेल एक्सटेंशन सबसे आसान और बेस्ट ऑप्शन है।
Image courtesy: Pinterest