फाउंडेशन मेकअप का एक बहुत ही जरूरी हिस्सा है। फाउंडेशन से आपके स्किन के डार्क स्पॉट्स ब्लेमिशेस अनइवन टोन सभी को कवर किया जाता है। जो महिलाएं बिगनर के तौर पर मेकअप स्टार्ट करती हैं उन्हें पता नहीं होता कि किस तरह के फाउंडेशंस उनकी स्किन टाइप के लिए बेस्ट हैं। क्योंकी मार्केट में फाउंडेशन कई फॉर्म में अवेलेबल होता है। और अपने लिए बेस्ट फाउंडेशन चुनने से पहले हमें फाउंडेशन से जुड़ी कुछ बातों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको फाउंडेशन के टाइप्स के बारे में बताएंगे जो आपके मेकअप में आपकी काफी हेल्प करेंगे।
लिक्विड फाउंडेशन

लिक्विड फाउंडेशन के बारे में सभी अच्छी तरह से जानते हैं। ज्यादातर लोग इसे ही यूज़ करते हैं। यह फाउंडेशन मेकअप के लिए मीडियम टू फुल कवरेज प्रोवाइड करता है। आप इस फाउंडेशन का यूज़ मेकअप में कई लेयर तक कर सकते हैं। लिक्विड फाउंडेशन हर तरह की स्किन टाइप के लिए अवेलेबल है। अगर आप ब्यूटी ब्लेंडर की सहायता से इसे ब्लेंड करते हैं तो यह काफी अच्छे तरीके से आपकी स्किन के साथ ब्लेंड हो जाता है।
क्रीम फाउंडेशन

क्रीम फाउंडेशन एक स्टिक फाउंडेशन के फॉर्म में अवेलेबल रहता है। इसलिए इसे कैरी करना आसान रहता है। इस फाउंडेशन की कंसिस्टेंसी काफी थिक होती है। क्रीम फाउंडेशन ड्राई स्किन के लिए सबसे अच्छा रहता है। इस क्रीमी फाउंडेशन को ब्लेंड करने के लिए आप ब्लेंडिंग ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अपने फिंगर्स से भी आप इसे अच्छे से ब्लेंड कर सकते हैं।
बीबी क्रीम

बहुत से लोगों लोगों को कन्फ्यूजन रहता है कि बीबी क्रीम का यूज़ कब करना चाहिए और और किस टाइप के स्किन पर करना चाहिए। आपको बता दें कि ड्राई स्किन के लिए बीबी क्रीम परफेक्ट रहता है क्योंकि यह लाइटवेट होने के साथ साथ आपकी स्किन को अच्छे से मॉइस्चराइज करता है और साथ ही साथ इसमें लाइट कवरेज के लिए टिंट मिक्स रहता है जिससे ये आपकी स्किन को लाइटन अप भी करता है। बीबी क्रीम को ब्लेंड करने के लिए अपने फिंगर्स का इस्तेमाल करें।
सीसी क्रीम

अब बात करते है सीसी क्रीम के बारे में। बहुत सी महिलाओं को ये नहीं पता होता कि सीसी क्रीम का यूज़ कब किया जाता है। जिन लोगों की स्किन ऑयली रहती है, सीसी क्रीम उन स्किन टाइप वालों के लिए परफेक्ट रहता है। सीसी क्रीम का मैट्टीफाइंग फॉर्मूला आपकी स्किन को एक अच्छी कवरेज देता है। आप अपने फिंगर्स का इस्तेमाल करके इसे अच्छे से ब्लेंड कर सकती हैं।