साड़ी या लहंगा पहनना हर महिला को काफी पसंद होता है क्योंकि हमारे ट्रेडिशनल आउटफिट में जो खूबसूरती खिलकर आती है वह किसी आउटफिट में नहीं आती। इसीलिए किसी भी इंडियन फंक्शन में हम अपने ही इंडियन ड्रेसेस को वेयर करना पसंद करते हैं। कोई भी वेडिंग फंक्शन हो या पार्टी हो सभी महिलाएं साड़ियां या लहंगा ही वेयर करती हैं। पर लहंगे के दुपट्टे ड्रेपिंग के अलग-अलग टेक्निक्स होती हैं जो कि हमारे लुक और हमारे आउटफिट को और भी बेहतर बनाने में हेल्प करती हैं। आज इस आर्टिकल में हम नीता अंबानी के लहंगे और साड़ी लुक से पल्लू ड्रेपिंग के आइडिया लेने वाले हैं क्योंकि नीता अंबानी एक बिजनेस वूमेन होने के साथ-साथ एक बहुत ही अच्छी फैशनिस्टा भी हैं जिनके लुक्स सभी को काफी पसंद आते हैं।

ड्रेपिंग आइडिया नं-1

Nita Ambani

अगर आपने किसी फंक्शन में लहंगा कैरी किया है तो आप नीता अंबानी के इस लुक से दुपट्टा ड्रेपिंग के आईडिया ले सकती हैं। नीता अंबानी के इस लुक को किसी भी उम्र की महिला द्वारा क्रिएट किया जा सकता है सभी महिलाओं पर यह काफी खूबसूरत दिखेगा।

यह भी पढ़ें: इस हफ्ते सेलेब्स के यह फंकी लुक रहे सबसे अट्रैक्टिव

ड्रेपिंग आइडिया नं-2

Nita Ambani

लहंगे के साथ-साथ नीता अंबानी साड़ी भी बहुत ही अच्छी तरह से वेयर करती हैं। उनके साड़ी लुक्स हमें काफी पसंद आते हैं। नीता के इस पल्लू ड्रेपिंग आईडिया से आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं इस तरह का लुक आपको बिल्कुल एक रॉयल लुक देगा।

यह भी पढ़ें: इन लुक्स को फॉलो करके आप एक ही ब्लेजर को कई सारे आउटफिट के साथ कर सकती हैं स्टाइल

ड्रेपिंग आइडिया नं-3

Nita Ambani

किसी भी वेडिंग फंक्शन के लिए नीता का यह लुक बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। आजकल पल्लू के फ्रंट पार्ट को लोंग रखने का ट्रेंड काफी ज्यादा है अगर आप भी इस तरह के लुक को पसंद करती हैं तो आप डेफिनेटली नीता के इस लुक को फॉलो कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: नेल रिंग के इन डिजाइंस के साथ अपने नेल्स को दें एक नई खूबसूरती

ड्रेपिंग आइडिया नं-4

Nita Ambani

किसी भी वेडिंग फंक्शन में हमें ढेर सारे काम रहते हैं इसलिए हम चाहते हैं कि हम इस तरह से अपने आउटफिट को कैरी करें जिससे कि हमें उसे संभालने की जरूरत ना हो। तो इसलिए आप नीता के इस पल्लू ड्रेपिंग आइडिया से इंस्पिरेशन ले सकती है। यह लुक आपको एक कंफर्ट और अट्रैक्टिव लुक देगा।