एक कपल के लिए सगाई की अंगूठी बहुत ही ज्यादा स्पेशल होती है। हर लड़की और लड़के सोचते हैं की उनकी सगाई की अंगूठी सबसे अलग हो सबसे यूनीक भी हो और ऐसा भी हो जो उसके प्यार को उसके पार्टनर को बहुत पसंद आए। वैसे सगाई की अंगूठी चूज करने के लिए लोग ट्रेंड का बहुत ध्यान रखते हैं, उस टाइम में ट्रेंड में जो चल रहा होता है कपल्स वही अंगूठी प्रिफर करते है।

पर कुछ अंगूठियों के डिज़ाइन्स ऐसे होते है जो कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। और वो देखने में बहुत सुन्दर भी होते हैं साथ ही साथ प्यार और रोमांस से भरपूर होते हैं। कपल्स अपनी पसंद के अनुसार अंगूठी पसंद करते हैं, यदि उन्हें गोल्ड पसंद है तो गोल्ड, या डायमंड, प्लैटिनम जो भी उन्हें पसंद होता है उसे वो सगाई की अंगूठी के तौर पर पसंद करते हैं।


आज हम बात करने वाले हैं वाले हैं उन्हीं अंगूठियों के बारे में जो कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती है। ऐसी चार तरह की अंगूठियां हैं जो कभी भी फैशन से बाहर नहीं होती।

istockphoto 519680818 612x612 1

राउंड सॉलिटेयर रिंग

istockphoto 172142836 612x612 1
round solitaire ring


इस तरह की रिंग हमेशा ही फैशन में होती है और अगर आप अंगूठियों को लेकर ज्यादा सर्च नहीं करना चाहते हैं,तो सबसे आसान उपाय है इस अंगूठी को पसंद करना। ये अंगूठी आपके पार्टनर को जरूर पसंद आएगा। राउंड स्टोन बहुत ही पॉपुलर स्टोन्स शेप है। और ये आपके पार्टनर को अपना प्यार ज़ाहिर करने का सबसे आसान तरीका है।
इन अंगूठियों की एक एक से खूबसूरत डिजाइन मार्केट में अवेलेबल हैं। पर फिर भी अगर आपको अपनी पसंद से डिजाइन करवाना है तो आप वो भी करवा सकते हैं।

IMG 20220907 185540


टू स्टोन रिंग

IMG 20220907 170509
two stone ring


टू स्टोन रिंग सबसे रोमांटिक और पॉपुलर रिंग्स में से एक है। टू स्टोन रिंग्स को ‘toi et moi’ कहा जाता है। Toi et moi एक फ्रेंच शब्द है जिसमें toi का अर्थ तुम होता है और moi का अर्थ मैं होता है।
कितना खास है ना ये शब्द और कितना रोमांटिक भी, ये रिंग यह दर्शा रहा है की दोनों कपल्स एक ही बंधन में बंधे हैं। इस रिंग को सबसे पहले एक नेपोलियन कपल Bonaparte ने अपनी वाइफ Josephine de Beauharnais को 1796 में गिफ्ट किया था। इसे आप अपनी पसंद के कलर में और स्टोन्स को भी अपने पसन्द से डिजाइन करवा सकते हैं।

IMG 20220907 185728


रिंग जैकेट

IMG 20220907 170443
ring jacket


सगाई की अंगूठी के लिए रिंग जैकेट भी एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। यह रिंग भी देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। आज के टाइम में इस रिंग की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है। इस रिंग को अपनी सगाई की अंगूठी के लिए चुन के आप अपनी रिंग पहनने के तरीके को और भी स्टाइल्स कर सकते हैं। यह रिंग एक पेयर में होता है जिसका सिंबल एक कपल को पूरी तरह दर्शाता है। ऐसा मानो जैसे किसी कपल ने एक दूसरे को ओढ़ सा लिया है।

IMG 20220907 185746


एथिकल एंड सस्टेनेबल डायमंड

images 9
ethical diamond


आज कल के युवा फैशन के साथ साथ पर्यावरण का भी काफी ध्यान रखते हैं। मानते हैं कि सगाई के वक्त एक हीरे के टुकड़े में एक कपल का बहुत सारा प्यार छुपा होता है पर उस टुकड़े की कीमत से ज्यादा आज कल के युवा पर्यावरण पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं । आजकल ट्रेडिशनल माइनिंग काफी पॉपुलर हो गयी है। इसलिए आज कल के कपल ट्रेडिशनल रिंग्स को भी काफी पसंद कर रहे हैं।

IMG 20220907 185621

What is used for nail art?

रिमूवर के बिना नेल पॉलिश हटाएं ( how to remove nail polish without remover)