शादियों का सीज़न आ चुका है और जिन लड़कियों की शादी होने वाली है इस सीज़न में उन लड़कियों के लिए ढेरों तैयारियां करने का भी वक्त आ गया है। हर इंडियन ब्राइड सबसे पहले अपने लहंगे के बारे में सोचती है कि उसका लहंगा खूबसूरत होने के साथ साथ ट्रेंडी भी हो। क्यूँ की ब्राइडल लहंगे के कलर्स सौर डिजाइंस का ट्रेंड हमेशा बदलता रहता है। वैसे तो इंडिया में ब्राइडल लहंगे के लिए रेड कलर को सबसे पहली प्रायोरिटी दी जाती है। पर वक्त बदलने के साथ साथ लड़कियां डिफरेंट कलर के ब्राइडल लहंगे ट्राई करने लगी हैं।आइए जानते हैं कि इन दिनों किस तरह के लहंगे का है ट्रेंड।
पर्पल कलर ब्राइडल लहंगा


एक वक्त ऐसा था जब हर किसी को रेड, आइवरी या फिर पिंक कलर के लहंगे पहने हुए नोटिस किया जाता था। पर ये तो फैशन का साइकल है, हर वक्त बदलता रहता है। इसलिए आज कल लड़कियां रेड, आइवरी या फिर पिंक नहीं पर्पल कलर के लहंगे वेयर करना पसंद कर रही हैं। जिन लड़कियों को पर्पल कलर पसंद है वो डेफिनेट्ली इस कलर के लहंगे को जरूर ट्राई करें।
ग्रीन कलर ब्राइडल लहंगा


इन दिनों ब्राइडल लहंगे के लिए ग्रीन कलर को भी काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी अपनी शादी के लिए ग्रीन कलर ट्राई करना चाहती हैं तो जरूर लें ये कलर भी आपको एक यूनिक और खूबसूरत लुक देंगे। ग्रीन ब्राइडल लहंगे के साथ ग्रीन ज्वेलरी भी काफी अट्रैक्टिव लगती है।
पेस्टल कलर्स ब्राइडल लहंगा


आप देख रहे होंगे की इन दिनों पेस्टल कलर्स कितने ज्यादा ट्रेंड में है। हर किसी को पेस्टल कलर के आउटफिट में देखा जा रहा है। चाहे वो कोई नॉर्मल आउटफिट हो या फिर ब्राइडल लहंगा ही क्यूं ना हो। पेस्टल कलर्स की भी अपनी ही एक अलग खूबसूरती है। पेस्टल कलर्स भी ब्राइडल लहंगे के लिए बिल्कुल परफेक्ट कलर हैं।
मल्टीकलर ब्राइडल लहंगा


इस कलर के लहंगे आज कल वीमेंस को खूब पसंद आ रहे हैं। और पसंद भी क्यों ना आए ये कलर्स इतने शानदार जो होते हैं। मल्टीकलर्स के लहंगे भी देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। और ये तो पूरी तरह से आप पर डिपेंड करता है कि इन लहंगो में आपको कौन कौन सा कलर चाहिए।
फ्लोरल लहंगे


अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने वेडिंग रिसेप्शन में एक फ्लोरल लहंगा पहना था। जो की बेहद खूबसूरत लग रहा था। तभी से फ्लोरल लहंगे काफी ट्रेंड में आ गए हैं। दीपिका के इस खूबसूरत लहंगे को डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया था। रेड और पिंक फ्लावर्स से बना ये लहंगा वाकई में बेहद शानदार लग रहा था।