सभी विमेंस को गहनों का काफी शौक होता है। वो कहीं भी जाती हैं तो जुलरीज वेयर करना नहीं भूलती हैं। कयोंकि ये जुलरीज उन्हें एक स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देते हैं। पर स्टाइलिश दिखने के लिए फीमेल्स हमेशा लेटेस्ट और नए पैटर्न ट्राई करना पसंद करती हैं। फैशन की दुनिया में हर चीज़ का ट्रेंड बदलता रहता है, जैसे कि आजकल ट्राइबल जूलरीज को काफी पसंद किया जा रहा है। इस तरह की जूलरीज को ट्राइबल्स के अलावा नाइंटीज के स्टार्टिंग इयर्स में सभी विमेंस वेयर करती थी। इन कंटेम्पररी जूलरीज की एक अलग ही खूबसूरती है। जो सभी को काफी पसंद आती है।

हसली नेकलेस

hasali necklace

इन हसली नेकलेसज को पुराने जमाने से ही विमेंस कॉफी पसंद करती थी। और पसंद भी क्यों ना करे इनका लुक है ही इतना शानदार। ये नेकलसेज कई डिज़ाइन्स में क्रिएट किए जाते हैं, जैसे अफगानी डिजाइन, झुमकी और घुंघरू वाले डिजाइंस। इसके अलावा इन्हे मीनाकारी के साथ भी क्रिएट किया जाता है। ये हसलीज आपको एक अफोर्डेबल प्राइज में भी आसानी से मिल जाते हैं।

मल्टीलेयर्ड ट्राइबल नेकलेस

multilayerd trible necklace

अगर आपको ऐसा लुक चाहिए जिससे कि आपका गला पूरा भरा हुआ दिखे तो आपको इस तरह के मल्टी लेयर वाले नेकलेसज को ट्राई करना चाहिए। इस तरह के मल्टी लेयर डिजाइन वाले नेकलेस हैंडक्राफ्टेड भी मिलते हैं। ये आपके वेस्टर्न आउटफिट के साथ खूब जंचेंगे। इसके अलावा ये ऑफ शोल्डर आउटफिट के लुक को और भी इनहैंस कर देंगे। मल्टी लेयर नेकलेस के भी एक एक से खुबसूरत डिजाइंस मिल जाते हैं।

इंडियन ट्रेडिशनल ट्राइबल नेकलेस

indian treditional trible necklace

आपको बता दें कि इन जूलरीज को आप किसी भी वेस्टर्न आउटफिट या फिर कॉलर वाले आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इन जूलरीज का ट्राइबल डिजाइन आपको एक मॉडर्न लुक देता है। ये नेकलेसज लाइट वेट होने की वजह से आपको एक कंफर्ट और क्लासी लुक प्रोवाइड करेंगे। आप इन्हें बोट नेक डिजाइन वाले ब्लाउज या फिर ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ भी वेयर कर सकती है। ये आपके इंडियन साड़ी को एक मॉडर्न लुक देंगे।

हैंडक्राफ्टेड नेकलेस

handcrafted necklace

ये हैंडीक्राफ्ट नेकलेसेज भी आपके लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए काफी है। अगर आप हैंड क्राफ्ट लवर हैं तो आप इन जूलरीज को जरूर ट्राई करें। इस नेकलेस में यूज़ हुए सीशेल और पॉम पॉम काफी खूबसूरत दिख रहे हैं। साथ ही ये एंब्रॉयडर्ड और मिरर वर्क वाली नेकलेस भी आपके लुक में जान डाल देंगे।

लॉन्ग चेन डिजाइन ट्राइबल नेकलेस

long chain design trible necklace

इन लॉन्ग चेन ट्राइबल नेकलेसेज में बने डिज़ाइन्स पूरी तरह से हमारे इंडियन कल्चर को दर्शा रहे हैं। पिकॉक डिजाइन से बनी जूलरी तो सभी को काफी पसंद आती है। वहीं दूसरे नेकलेस में भगवान शिव का स्वरूप दिखाया गया है। जिसमें वह अपने वाहन नंदी पर सवार हैं। इन हैंडक्राफ्टेड जुलरीज की खूबसूरती वाकई में कमाल की है। ये नेकलेसेज भी आपको एक अफोर्डेबल प्राइज में मिल जाते हैं।

image courtesy : nykaa