तेजस्वी प्रकाश के इन खूबसूरत लहंगे लुक्स से ले इंस्पिरेशन 

हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने लहंगों का काफी शानदार कलेक्शन पेश किया है। 

अजा फैशन की तरफ से इस बार तेजस्वी को कवर स्टोरी के लिए चुना गया है। 

तेजस्वी के इस लैवेंडर लहंगे को डिजाइनर Amit GT द्वारा डिजाइन किया गया है तेजस्वी ने इसे लाइटवेट ज्वेलरी के साथ पेयर किया है। 

प्रिंटेड लहंगे तो आपने कई सारे देखे होंगे पर तेजस्वी के इस प्रिंटेड लहंगे की बात ही अलग है, इस लहंगे के साथ ब्लाउज का कलर कंट्रास्ट काफी यूनिक है। 

तेजस्वी प्रकाश इस व्हाइट लहंगे में बिल्कुल एक परी की तरह नजर आ रही हैं इस खूबसूरत लहंगे को डिजाइनर सीमा गुजराल ने डिजाइन किया है। 

हल्दी फंक्शन के लिए इस तरह का डिजाइनर लहंगा आपके लिए बेस्ट लुक क्रिएट कर सकता है इस एडोरबल लहंगे को क्लॉथिंग ब्रांड Ariyana Couture द्वारा डिजाइन किया गया है। 

डिजाइनर रिधिमा भसीन द्वारा डिजाइन किए हुए लहंगे में तेजस्वी का लुक काफी क्लासी है तेजस्वी ने इसे ग्रीन चोकर के साथ कंप्लीट लुक दिया है। 

सोनम कपूर के मकर संक्रांति लुक पर टिकी सभी की निगाहें