वेडिंग फंक्शन अटेंड करने के लिए हम अपनी सारी चीजों को स्पेशल रखना चाहते हैं। लहंगे से लेकर फुटवियर और मेकअप तक सब कुछ हम ऐसा सोचते हैं कि वह स्पेशल हो और हटकर हो। इसीलिए हम अपने लुक को अलग-अलग तरीकों से कस्टमाइज करना पसंद करते हैं इसके लिए हम इंटरनेट पर अलग-अलग चीजों की तलाश करते हैं और सेलिब्रिटी लुक से काफी इंस्पायर्ड होते हैं। इस टाइम पर लहंगे के लिए कुछ ऐसे कलर्स ट्रेंड में है जो हमें काफी क्लासी लुक प्रोवाइड करते हैं। इस आर्टिकल में हम आपके साथ कुछ ऐसे ही लहंगे के कलर शेयर करने वाले हैं जिसकी हेल्प से आप एक क्लासी और रॉयल लुक पा सकती हैं।

बेज कलर लहंगा

Beige colour lahnga

इस तरह के लहंगे आजकल काफी ट्रेंड में है ऐसा लहंगा हमें एक रिगल लुक देने में हेल्प करता है। स्पेशली इस लहंगे को बनाने में यूज किया गया सैंड कलर का फैब्रिक बेस काफी खूबसूरत दिख रहा है। ऐसे लहंगे के साथ में कोई भी प्लेन ज्वेलरी काफी खूबसूरत दिखेगी। साथ ही हैवी मेकअप लुक आपके लुक को और भी क्लासी बनाने में हेल्प करेगा।

यह भी पढ़ें: अगर आप भी पसंद करती हैं प्रिंटेड लहंगे तो देखें ये डिजाइंस

टर्कॉइस ग्रीन लहंगा

Tarcoish green lahnga

चाहे आई मेकअप हो या फिर लहंगा ही क्यों ना हो टर्कॉइस कलर हर चीज में काफी खूबसूरत लगता है। इस कलर को आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। इस तरह के ओंब्रे इफेक्ट वाले लहंगे नाइट पार्टी के लिए काफी जबरदस्त लुक देते हैं। इस तरह के लहंगे के साथ पिंक मेकअप लुक काफी खूबसूरत दिखता है। साथ ही डायमंड ज्वेलरी लहंगे में एक नई जान डाल देती है।

यह भी पढ़ें: फिश कट लहंगे के ये पांच डिजाइंस जिसे इन सेलेब्स ने किया काफी पसंद

रोज क्वार्ट्ज पिंक लहंगा

Rose quartz pink lahnga

क्वार्ट्ज पिंक लहंगे की अपनी एक अलग ही खूबसूरती होती है। इस कलर के लहंगे आपको एक शीक और एक्सपेंसिव लुक प्रोवाइड करते हैं। इस तरह के लहंगे के साथ डायमंड ज्वेलरी काफी अच्छा इफेक्ट देती है। और ऐसे लहंगे के साथ आप हैवी मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: हल्दी फंक्शन के लिए इन ट्रेंडी आउटफिट्स के साथ खुद को करें स्टाइल

यलो ओंब्रे लहंगा

Yellow ombre lahnga

यलो कलर हमें एक रिच लुक प्रोवाइड करता है और यह हर स्किन कलर के लिए सूटेबल रहता है। इस तरह के लहंगे को आप वेडिंग पार्टी या फिर हल्दी फंक्शन के लिए भी चुन सकती हैं। इसे लहंगे के साथ इस तरह का पफ स्लीव ब्लाउज काफी अट्रैक्टिव और गॉर्जियस दिखता है। इस कलर के लहंगे के साथ रेड लिपस्टिक काफी खूबसूरत दिखती है वहीं गोल्डन कुंदन सेट आपके लुक को पूरी तरह कंप्लीट कर देते हैं।

Image courtesy: Instagram